
टिहरी की *थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी कर ले जा रहे 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है आपको बता दे की *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुनि की रेती पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।*
🔶 मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान” के क्रम में पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.11.2025 की रात्रि में थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में चौकी प्रभारी शिवपुरी उपनिरीक्षक विनोद कुमार एवं CIU ढालवाला की संयुक्त टीम द्वारा हैंवल नदी पुल के पास दौराने चेकिंग एक सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन (UK08CB-4245) को बिना चालक के खड़ा पाया गया।
🔶 वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
*बरामदगी का विवरण*
वाहन से कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसका विवरण निम्नानुसार है।
1️⃣ 18 पेटी (216 बोतल) – अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की (उत्तराखण्ड राज्य)
2️⃣ 05 पेटी (240 पव्वे) – अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की (चण्डीगढ़ राज्य)
3️⃣ 08 पेटी (384 पव्वे) – अंग्रेजी शराब ब्लू स्टार्क व्हिस्की (उत्तराखण्ड राज्य)
4️⃣ 04 पेटी (96 केन) – किंगफिशर बीयर (उत्तराखण्ड राज्य)
कुल बरामद माल की अनुमानित कीमत – ₹3,16,000/- (तीन लाख सोलह हजार रुपये मात्र)
वाहन स्वामी का विवरण:
नाम: इजहार अली पुत्र मुस्ताक अली
निवासी: गायत्री विहार, सराय, हरिद्वार ।
विधिक कार्रवाई:
🔶 इस संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 91/2025, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
🔶 फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सक्रिय रूप से प्रयासरत है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1️⃣ उप निरीक्षक विनोद कुमार – चौकी प्रभारी, शिवपुरी
2️⃣ उप निरीक्षक ओमकांत भूषण – CIU ढालवाला
3️⃣ हे0का0 अजय राज – चौकी शिवपुरी
4️⃣ हे0का0 विकास सैनी – CIU ढालवाला
5️⃣ हे0का0 अशोक – CIU ढालवाला
6️⃣ का0 सुभाष – चौकी शिवपुरी
7️⃣ का0 आशीष नेगी – CIU ढालवाला ।
🔶 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस टीम को सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है तथा जनपद में अवैध मादक पदार्थों, शराब एवं ड्रग्स की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है

More Stories
रेस कोर्स मे युवक की हत्या कर शव को श्यामपुर रेत मे दबाया, दोस्तों ने नशे के चलते दोस्त की ले ली थी जान, पुलिस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी !
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साईकिल की बरामद,उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के रहने वाले है तीनो किशोर आरोपी !
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ