
आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे चार धाम यात्रा पर निकली एक विदेशी महिला यात्री निवासी इंग्लैंड (उम्र लगभग 30 वर्ष), जो ऋषिकेश से बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK14N-7751 से गंगोत्री धाम की ओर जा रही थीं, का स्मार्टफोन प्लास्डा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नरेंद्र नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं गिर गया।
उक्त संबंध में यात्री द्वारा पुलिस चौकी प्लास्डा पर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चौकी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन प्रारंभ की गई। काफी प्रयास एवं मेहनत के उपरांत मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
बरामद मोबाइल (आईफोन 17 प्रो, सफेद रंग) को विधिवत शिनाख्त के उपरांत संबंधित यात्री को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल प्राप्त होने पर विदेशी यात्री द्वारा टिहरी पुलिस एवं चौकी प्लास्डा के पुलिसकर्मियों की तत्परता एवं ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा शुभकामनाएं दी गईं।
खोजबीन करने वाली टीम:
आरक्षी 160 ना0 पु0 रमेश
होमगार्ड 1006 सुनील

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति