
इस समय चल कड़ाके की ठंड को देखते हुए टिहरी की _चौकी धनौल्टी, थाना थत्यूड़ पुलिस ने क्षेत्र में आवारा गोवंश पशुओं को मानवता दिखाते हुए स्थानीय निवासियों की मदद से सुरक्षित रूप से देहरादून स्थित गौशाला भेजा गया_आपको बता दे की आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित थाना दिवस के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा क्षेत्र में आवारा गोवंश के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं तथा आने वाले शीतकालीन मौसम में धनौल्टी क्षेत्र में अत्यधिक ठंड के चलते इन पशुओं के समक्ष उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों के विषय में अवगत कराया गया था जिसके चलते आज चौकी प्रभारी धनौल्टी एस0आई0 नवलकिशोर गुप्ता द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।* स्थानीय निवासियों से समन्वय स्थापित करते हुए तथा देहरादून स्थित गौशाला संचालकों से संपर्क कर 03 आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया, जिससे उन्हें संरक्षित वातावरण में उचित देखभाल उपलब्ध हो सके पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने चौकी धनौल्टी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा पुलिस-जन सहयोग की इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार