
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
मसूरी के क्यारकुली क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त सचिव एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के आदेश के तहत राजकुमार शर्मा द्वारा किए जा रहे अनधिकृत निर्माण को एसडीएम मसूरी राहुल आंनद की उपस्थिति में सील किया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मसूरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की पहचान की गई है, जिन्हें अलग-अलग जोनों में बांटकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर अवैध निर्माण पाया गया है, वहां जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुछ निर्माणों को ध्वस्त करने की भी तैयारी चल रही है। मसूरी में अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने एमडीडीए से नक्शे पास करवाए हैं, वे भी पारित नक्शे के अनुरूप ही निर्माण करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि मसूरी की सुंदरता और नियोजित विकास को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार के अनियोजित व अवैध निर्माण को सख्ती से रोका जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। कई लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है, जबकि अवैध निर्माण कराने वालों में अकसरता देखी जा रही है। मसूरी, जो देश-दुनिया के पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र है, वहां अनियोजित निर्माण लंबे समय से चुनौती रहा है। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि मसूरी की प्राकृतिक खूबसूरती और भौगोलिक संतुलन को सुरक्षित रखा जा सके।

More Stories
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक
15 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस के शिंकजे में, ईनामी अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार
वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के साथ ही राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू0 के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार