
निकटवर्ती त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए टिहरी पुलिस ने नशे के विरुद्ध अपनी निषेधात्मक कार्यवाही और तेज कर दी है ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थाना पुलिस को चेकिंग. एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों के लिए निर्देशित किया गया है इसी क्रम में..
अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में *अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तथा मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड* तथा त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव
के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चंबा के *चौकी कुमाल्डा एरिया में चैकिंग के दौरान संदिग्ध ई रिक्शा को चेक किया जिसमें *कुल 20 पेटी शराब बरामद किया है जिसमें दो ब्यक्ति शराब की तस्करी कर चुनाव में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे ई रिक्शा चालक सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर – 01 हैप्पी एनक्लेव,कनाल रोड राजपुर थाना राजपुर देहरादून वह एक अन्य साथी कुलदीप परछा पुत्र अमर सिंह निवासी विवेक विहार, जाखन राजपुर रोड,थाना राजपुर देहरादून से 15 पेटी मसालेदार देसी शराब मार्का माल्टा( कुल 675 पाउच ) तथा 05 पेटी बियर(कुल 120 केन) bee young कंपनी की बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। शराब के लिए प्रयुक्त होने वाले ई रिक्शा को सीज कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना चंबा पर मु0अ0सं0 – 22/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय बनाम सचिन आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण*-
1. सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 011 हैप्पी एनक्लेव कैनल रोड राजपुर थाना राजपुर देहरादून
2. कुलदीप परछा पुत्र अमर सिंह निवासी विवेक विहार jakhan राजपुर रोड थाना राजपुर देहरादून
*बरामदा माल का विवरण*
1. 15 पेटी (675 पाउच) मसालेदार देसी शराब मारका माल्टा 2. 05 पेटी (120 केन) बियर मार्का bee young
*3-एक ई रिक्शा*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*-
1. चौकी इंचार्ज कुमाल्डा, विनोद कुमार
2.अपर उप निरी. धीरेंद्र नेगी
3.HC119 सूर्य प्रताप
4.कानि0 संजय बलूनी
5.कानि0 अंकुर

वही दूसरी और देवप्रयाग पुलिस ने भी 6 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार करते हुए शराब ढ़ोते हुए पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया पकडे गये आरोपी का नाम भास्कर सिंह पुत्र नागेन्द्र प्रसाद (उम्र 25 वर्ष) है अभियुक्त के पिकअप वाहन से पुलिस को 04 पेटी सोल्मेटऔर 02 पेटी बियर *कुल 06 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।* अभियुक्त के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई हैं।
*अभियुक्त का नाम पता*
भास्कर पुत्र नागेन्द्र प्रसाद (उम्र 25वर्ष) निवासी ग्राम बागवान जिला टिहरी गढ़वाल।
*पुलिस टीम*
1. Add Si राकेश बिष्ट, थाना देवप्रयाग
2. हे.कां. देवेन्द्र
3. कां0 पिंटू
4. रजनीश

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार