देहरादून
वर्तमान में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है, जिस पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10/07/2025 को त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 कि0ग्राम बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए, जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी पर थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम रिंकू, रोहित, सुनील, पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष
2- रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष
3- सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
1- 05 पेटी विस्फोटक पदार्थ ( डायनामाइट) वजन लगभग 125 कि0 ग्रा0
2- 02 डब्बे टोपी (Detonator)
3- 01 रोल लाल रंग की तार
4- 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती
*पुलिस टीम :-*
01- SO विनय मित्तल थाना त्यूनी
02- कानि0 तेजेन्द्र रावत
03- कानि0 जितेंद्र कुमार
04-कानि0 प्रदीप चौहान
05- कानि0 चालक मनजीत रावत
06-कानि0 वरुण रावत
07- कानि0 जितेंद्र सिंह SOG देहात देहरादून

More Stories
दीपावली के पावन पर्व पर 18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा श्री केदारनाथ धाम का भव्य प्रांगण, आज शीतकाल के लिए बंद होंगे क्षेत्रपाल रक्षक भगवान भैरवनाथ जी के कपाट। भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही प्रारम्भ होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की विधिवत प्रक्रिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग.,कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर आने वाले चुनाव मे जीत दर्ज़ करने के लिए भरा जोश, माँ लक्ष्मी क़ी पूजा कर देश प्रदेश कि सुख समृद्धि क़ी करी कामना.!
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन