
टिहरी पुलिस नशे के सौदागरो का काल बन कर उभर रही है टिहरी पुलिस की _वर्ष 2024 में नशा तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही।_*
*_वर्ष 2024 में 28 अभियोग पंजीकृत कर 52 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।_*
01- चरस 17 किलो 627 ग्राम बरामद किया गया।
02- स्मैक 60.03 ग्राम ।
03- गांजा 02 किलो 100 ग्राम ।
04- अफीम 694.27 ग्राम।
05- डोडा 70.070 ग्राम।
*अनुमानित कीमत 59 लाख 46 हजार 599*
*वर्ष 2025 में टिहरी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई का विवरण।*
*_वर्ष 2025 में 40 अभियोग पंजीकृत कर 48 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।_*
01- चरस 20 किलो 383 ग्राम।
02 स्मैक 611 ग्राम।
03- नशे के इंजेक्शन 08
अनुमानित कीमत 02 करोड़ 16 लाख 124
💥 उत्तराखण्ड सरकार की ड्रग्स-मुक्त उत्तराखण्ड की मंशा को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
💥 उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा दिनांक 02-01-2026 को रूटीन चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
💥 थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर चरस तस्कर को 704 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।
💥 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: राम सिंह नेगी
पिता का नाम: गौर सिंह
निवासी: ग्राम एठी, पोस्ट एठी
थाना: थलीसैण जनपद: पौड़ी गढ़वाल
उम्र: 59 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
704 ग्राम अवैध चरस
💥 थाना देवप्रयाग में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 01/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आज दिनांक 02-01-2026 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
टिहरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
पुलिस टीम, थाना देवप्रयाग:
1. निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा – प्रभारी निरीक्षक ।
2. उप निरीक्षक संजीत कुमार
3. हेड कांस्टेबल विपेंद्र
4. हेड कांस्टेबल देवेंद्र
5. कांस्टेबल रजनीश शर्मा

More Stories
रेस कोर्स मे युवक की हत्या कर शव को श्यामपुर रेत मे दबाया, दोस्तों ने नशे के चलते दोस्त की ले ली थी जान, पुलिस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी !
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साईकिल की बरामद,उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के रहने वाले है तीनो किशोर आरोपी !
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ