
*अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तथा मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने के क्रम में* आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में दिनांक 5/3/2025 को *चंबा थाना* क्षेत्रांतर्गत चौकी इंचार्ज कुमाल्डा SI विनोद कुमार द्वारा मय हमराही कर्म0 गण के कुमाल्डा से कुछ आगे लाल पुल के पास दौराने चैकिंग एक स्कूटी सहित चालक दर्शन सिंह पुत्र धन सिंह नि0 ग्राम सिल्ला, पट्टी सकलाना, थाना चंबा, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष के कब्जे से *02 पेटी अंग्रेजी* शराब इमपिरियल बल्यू मार्का व *03 पेटी बीयर* बरामद कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी ऐंटार्क को सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
🔷 थाना चंबा पर मु0अ0सं0 – 07/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय बनाम दर्शन सिंह पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*-
1. दर्शन सिंह पुत्र धन सिंह नि0 ग्राम सिल्ला,पट्टी सकलाना, थाना चंबा, जिला टिहरी गढ़वाल , उम्र 30 वर्ष।
*बरामदा माल का विवरण*
1. 02 पेटी (24 बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का इमपिरियल बल्यू व्हस्की उत्तराखण्ड राज्य। 2. 03 पेटी (72 केन) बियर मार्का TUBORG premium उत्तराखण्ड राज्य।
*बरामदा माल की कीमत*- 28080/-रु0
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*-
1. चौकी इंचार्ज कुमाल्डा, विनोद कुमार
2.कानि0 संजय बलूनी
3.कानि0 अंकुर

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा