
रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी के द्वारा भव्य तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 2000 से अधिक महिलाओ ने प्रतिभाग किया। तीज महोत्सव कार्यक्रम में पारंपरिक अनुष्ठानों, लोक प्रदर्शनों, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला और इस महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों ने उत्साह से हर प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूडी सम्मिलित हुई। तीज महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों को खूब झुमाया।

तीज महोत्सव में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए ऋतु खंडूडी ने सर्वप्रथम सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड की महिलायें ही महिलाओं के काम आ रही हैं और नए नए स्वरोजगारों का संचालन कर रही हैं, इसी प्रकार नेहा भी कई मातृशक्ति की आवाज बनकर समाज में उभरी हैं, उन्होंने कहा उत्तराखंड में नेहा जैसी ही नेत्रियों की आवश्यकता है जो हमारी मातृशक्तियों की प्रेरणा स्रोत बनें।

नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में तीज के इस त्यौहार को हमने अपने पहाड़ी रंग में रंग दिया है। नेहा जोशी ने कहा, तीज महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति का उत्सव है। उत्तराखंड की मातृशक्ति ने सदैव अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बार हमने तीज महोत्सव को अपने पहाड़ी रंग और लोक संस्कृति से जोड़ते हुए मनाया है, ताकि हमारी नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों और विरासत से जुड़ी रहे। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, उद्यमिता, खेल और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। नारी शक्ति को सशक्त करना ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि हमारी लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी समाज तक पहुंचे।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, निर्मला जोशी, जिला पंचायत टिहरी की अध्यक्ष इशिता सजवाण, सुमन उनियाल, नगर पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, मधु चौहान, सोना सजवाण, अनिता ममगाईं, बसंती बिष्ट, रेशमा शाह, स्वराज विद्वान, कमली भट्ट सहित गणमान्य महिलाएं एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !