
*वशीकरण, कारोबार में मुनाफा, संतान ना होना, गृह क्लेश, विदेश यात्रा, घर से गढा हुआ सोना निकालने जैसे प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाला तांत्रिक दबोचा*
*लक्सर की एक बुजुर्ग महिला से घर के आंगन में दबा पुराना सोना निकालने के नाम पर धोखाधड़ी करना पड़ा भारी*
*ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों को बनाते थे अपनी धोखाधड़ी का शिकार*
*अभियुक्त धोखाधड़ी के मामले में पूर्व में भी हरियाणा से भी जा चुका है जेल*
*कोतवाली लक्सर*
*ये थी घटना-*
ग्राम सैठपुर लक्सर में एक तांत्रिक द्वारा बुजुर्ग महिला को घर में गढा हुआ सोना निकालने का लालच देकर उक्त बुजुर्ग महिला से ₹5000 की धोखाधड़ी की गई। प्रकरण के संबंध में बुजुर्ग महिला के पुत्र अनिल कुमार द्वारा कोतवाली लक्सर पर तहरीर देकर तथाकथित तांत्रिक साजिद के विरुद्ध धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
* की गई कार्यवाही-*
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त साजिद को आज दिनांक 20-02-2023 को बहादरपुर फाटक के पास से अंतर्गत धारा 420,508,411 भादवि में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वृद्ध महिला से धोखाधड़ी कर वसूले गए रुपयों में से ₹3000 बरामद हुए।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
साजिद पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला रेतीवाला कस्बा कैराना जिला शामली उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
₹ 3000/- (वृद्ध महिला से ठगे गए)
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक लक्सर अमरजीत सिंह,
2- उ0नि0 नीरज रावत (चौकी प्रभारी कस्बा)
3- है0कॉन्स0 दिनेश कुँवर
4- कॉन्स्टेबल ध्वजवीर सिंह

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
गंभीर बीमारियों में आयुष्मान धनराशि बढ़ाने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक,5 लाख से बढाकर 15 से 20 लाख करने की रखी मांग.!
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा