गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी/माईथान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैण तक संचालित करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुये सचिव, परिवहन को इसके निर्देश दिये गये थे। इसी के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की ओर से टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैण तक संचालित कर दी गई है। महाप्रबन्धक (संचालन) सीपी कपूर ने अवगत कराया कि यह बस सेवा टनकपुर से समय प्रातः छह बजे प्रस्थान करती है और गैरसैण समय लगभग साढे सात बजे पहुंचती है। गैरसैण से यह बस सेवा प्रातः पांच बजे प्रस्थान कर रही है और टनकपुर समय लगभग छह बजे पहुंचती है।

More Stories
मसूरी में देर रात दो समुदायों में बवाल, मारपीट के बाद कोतवाली में रातभर हंगामा सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग !
वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार राजीव भार्गव को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मे मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश का प्रधान महासचिव किया नियुक्त।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश