
*थाना सहसपुर*
दिनांक 12-12-23 को वादी राकेश जैन निवासी फतेहपुर ग्रांट एटनबाग हरबर्टपुर द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित तहरीर दी गई की सुबह करीब 04 से साढे 4 बजे के बीच उनके बैरागीवाला स्थित जैन पैट्रोल पंप से अज्ञात चोरों द्वारा उनका डंपर संख्या: यूके-16-सीए-2357 चोरी कर लिया है, तहरीर के आधार तत्काल घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए एक एडवांस टीम को अज्ञात चोरों के संभावित रास्तों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घेराबंदी एंव किये गये त्वरित प्रयासो के चलते अज्ञात चोरों को डंपर छोड कर भाग़ने पर मजबूर होना पड़ा। जिसके फलस्वरूप 12 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा चोरी किये गये डंपर को नरेला दिल्ली से बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*बरामदगी:-*
डम्फर 12 टायरा संख्या: यूके-16-सीए-2357 (कीमत 50 लाख रू0)
*पुलिस टीम सहसपुर*
1- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष सहसपुर
2- व0उ0नि0 प्रमोद कुमार
3- कानि पवन, कानि नीरज, कानि नरेश पंत, कानि संदीप, कानि मंदीप
पुलिस टीम विकासनगर
1- उ0नि0 प्रवीण सैनी
2- कानि प्रवीन, कानि कुलदीप
*पुलिस टीम एसओजी*
1- निरीक्षक मुकेश त्यागी
2- उ0नि0 दीपक धारीवाल
3- कानि नवनीत, कानि वीरेंद्र

More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!
नैनीताल के तीन पानी ने दर्दनाक सड़क हादसा, तेज़रफ़तार के उड़े परखच्चे, घटना क़ी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने मौके पर जाकर दुर्घटना स्थलबका किया निरिक्षण,एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल चाल !