
देहरादून पुलिस ने सडक पर दबंगई दिखा रहे युवकों के सिर से दबंगई करने का भूत उतार दिया है एसएसपी देहरादून ने सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की घटना के वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे पुलिस ने घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया आपको बता दे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कार सवार कुछ युवकों द्वारा चकराता रोड पर उनके वाहन को हल्की टक्कर लगने पर अन्य कार सवार व्यक्तियों के साथ मार-पीट तथा गाली गलौच की जा रही थी,विडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक कैण्ट को अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में थाना कैण्ट पर टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा वायरल वीडियों में दिख रहे वाहन संख्या: यू0पी0-11-बीएम-1183 के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: गौरव कुमार पुत्र सोमपाल निवासी: सहजवा, थाना रामपुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष तथा 02: सुमित कुमार पुत्र रामकुमार निवासी: ग्रा0 सबदलपुर, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया, साथ ही संबंधित वाहन को सीज किया गया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक