
*दिनांक 11-17 दिसम्बर, 2022 तक यात्री सुरक्षा को लेकर रेल यात्रियों के बीच उत्तराखण्ड पुलिस जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे रेलवे यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 14-12-2022 को देहरादून रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, देहरादून में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सुश्री पी0 रेणुका देवी- पुलिस उप महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड ने भी प्रतिभाग किया।*
*इस दौरान सुश्री पी0 रेणुका देवी ने रेलवे स्टेशन परिसर में बनी पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, जिसमें पार्किंग काफी अव्यवस्थित पायी गयी। इस सम्बन्ध में रेलवे व आरपीएफ के साथ मीटिंग कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जीआरपी एवं थानाध्यक्ष जीआरपी देहरादून को रेलवे, आरपीएफ व जनपद ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एक पार्किंग प्लान तैयार कर सुचारू, व्यवस्थित/नियंत्रित पार्किंग तैयार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रदेश के अन्य रेलवे स्टेशन परिसरों में भी सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु पार्किंग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप