जनपद देहरादून में शिक्षक से ब्लेकमेलिंग का मामला सामने आया है।लिवइन में रहने वाली महिला ने अपने पार्टनर शिक्षक को अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।महिला पर आरोप है कि महिला ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया और अब एक करोड़ रुपये मांग रही है। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना राजपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र चौहान ने बताया कि एक शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है।जिसमे उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2004 में हुई थी 2012 में एक बेटे का जन्म हुआ। पीड़ित शिक्षक का 2018 में ट्रांसफर हो गया। पत्नी उनके साथ वहां नहीं गई और बेटे को छोड़कर अलग हो गई। पीड़ित शिक्षक को बेटे की देखभाल के लिए एक लिवइन पार्टनर की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान भव्या मौर्य निवासी राजस्थान ने संपर्क किया। उसने खुद के पति से अलग होने की बात कही। वह पीड़ित के साथ रहने लगी। दोनों देहरादून स्थित फ्लैट में रहे।यहां निजी पलों का वीडियो भव्या ने बनाया और 2021 से शिक्षक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।महिला पर आरोप है कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर उसे फ्लैट से निकालकर कब्जा कर लिया। इसके बाद एक करोड़ रुपये मांगे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित पुलिस के पास गुहार लगाई, लेकिन केस दर्ज न होने पर न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने कल निकलने बाली. श्री राम बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात/डायवर्जन प्लान किया जारी.!
मसूरी शरदोत्सव में रेशमा शाह के गीतों पर थिरके गणेश जोशी और मीरा सकलानी, शरदोत्सव की चौथी शाम लोक संस्कृति के नाम 12 साल बाद लौटे उत्सव में कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार की संस्कृति का संगम; लोक गायिका बोलीं- मसूरी से शुरू हुआ था मेरा सफर.!
एसएसपी पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने नशे क़ी जड़ पर किया बड़ा प्रहार,पौड़ी क़ी लैंसडौन पुलिस ने 90 किलो गांजा तस्करी मामले में 08 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज़, पुलिस ने प्रकरण में कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को गैंगस्टर एक्ट मे किया गिरफ्तार।