September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर ने कार्तिक गंगा स्नान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत गंगा स्नान घाटों का किया निरीक्षण, स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

मुजफ्फरनगर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत लगने वाले गंगा स्नान मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल महोदय द्वारा आज दिनांक 08.11.2024 को गंगा स्नान मेले के लिये की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर गंगा स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना ना करने पडें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाये जाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये फ्लड स्कवाड, तैराक, फायर सर्विस, एंबुलेंस आदि के लिये स्थान चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष रामराज दीपक चौधरी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

Share