गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला चिकित्सालय में एक महिला के पेट में 10-10 सेंटीमीटर की लीवर में तीन गांठे एवं अण्डाशय में एक किलोग्राम के बड़े ट्यूमर को डॉक्टरों के टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। जिसके बाद महिला मरीज की हालत सामान्य हो गई है।
जिला चिकित्सालय में यह आपरेशन सर्जन डॉ. नीरज पिमोली के नेतृत्व में की गई। टीम में एनेस्थेटिक डॉ. गौरव रूंगटा, नर्सिंग अधिकारी वंदना नौटियाल, इंदु बिष्ट, सुगंधा, टीनू रानी, अल्वीन, बंदना सती, गौतम हिंदवाल, गौरव कुमार, भारती के सहयोग से किया गया। ऑपरेशन के बाद सर्जन डॉ. पिमोली ने बताया कि महिला मरीज के लीवर में 10 सेंटीमीटर के तीन गांठे एवं अण्डाशय का ट्यूमर पल रहा था। जिसके कारण उसकी तबीयत बिल्कुल नाजुक हो गई थी। महिला खून की कमी से भी ग्रस्त थीं। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण वह एनीमिया की शिकार थी। इसलिए ऑपरेशन करना संभव नहीं था। चिकित्सको ने पहले मरीज के ग्रुप का रक्त का इंतजाम किया। मरीज को कुल तीन यूनिट ब्लड आपरेशन से पहले समय अन्तराल में चढ़ाया गया। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन में गांठे और ट्यूमर निकाला गया। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते महिला का आपरेशन नहीं किया जाता तो महिला को कैंसर होने की संभावना थी। उन्होंने बताया ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है। सर्जन डॉ. पिमोली ने बताया कि पाना गांव की उषा देवी जिनकी उम्र 28 वर्ष है को एक महीने पहले पेट में दर्द की शिकायत हुई तो महिला के परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले आए। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में जांच एवं परीक्षण के उपरांत उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी। महिला एवं उसके परिजनों के सहमति के उपरांत महिला का जिला चिकित्सालय में सफल ऑपरेशन हुआ। मरीज ऑपरेशन अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया। और ऑपरेशन के बाद के सभी चिकित्सा का खर्चा अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जाएगा जिससे महिला का धन एवं समय की बचत हुई। महिला के पति हिम्मत सिंह ने बताया कि स्वास्थ विभाग की ओर से चलाए जा रहे निशुल्क अटल आयुष्मान योजना हमारे सुदूरवर्ती क्षेत्र के निर्धन लोगों को वरदान साबित हो रहा है।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!