
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल में मॉनसून माउंटेन मैरेथन का सफल आयोजन हुआ। मैरेथन में दौड़ने के लिए देश विदेश के धावकों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा जुटे।
नैनीताल के फ्लैट्स ग्राउंड में आज सवेरे से ही नन्हें बच्चों के अलावा युवा और सीनियर सिटीजन वर्जिश करते दिखे। मौका था वार्षिक रूप से आयोजित होने वाली मॉनसून माउंटेन मैरेथन का। ‘रन टू लिव’ संस्था द्वारा आयोजित मैरेथन में मैंन, वीमेन और वेट्रेन वर्ग में 21 किलोमीटर के 10 दस किलोमीटर, 5 किलोमीटर और रन फ़ॉर फन का आयोजन किया जाना था। यहां युवा अपनी जीत के लिए वार्मअप कर रहे थे तो वृद्ध धावक दौड़ के लिए आपस रणनीति तैयार करते दिखे। यहीं, नन्हें बच्चों की माताएं और कुछ के पिता अपने बच्चों को ‘रन फ़ॉर फन’ रेस में भागीदारी कराने लाए थे। आयोजन समिति ने भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान सूबा राव और पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेन्द्र सिंह रावत को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि बनाया जिन्होंने दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। धावकों ने दौड़ पूरी कर स्वर्ण, कांषय और रजत पदक जीते। ‘रन फ़ॉर फन’ दौड़ के लकी ड्रा विजेताओं को भी उपहार देकर पुरुष्कृत किया गया। दौड़ के दौरान कुछ धावकों पर आवारा कुत्ते भी झपट गए। एक बच्ची फील्ड में गिरने से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल मैडिकल सेवा दी गई। संस्था के सचिव हरीश तिवारी ने सफल आयोजन के लिए धावकों, सदस्यों और इससे जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। धावकों ने भी अपनी जीत को अपने विश्वास की सफलता बताया और कहा कि आगे वो बड़े प्लेटफार्म में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आलोक साह, भोपाल नयाल, धीरेंद्र भाकुनी, जैफरी बोर्जस, हरीश नयाल, बीरेंद्र ह्यांकी, सूरज बरार, डी.पी.सिंह, वीरेंद्र साह, पंकज बरगली, दीपक मटियाली, अजय साह, मंनोज कुमार, बासु साह, दिग्विजय साह समेत दर्जनों सदस्यों ने सहयोग किया।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु