
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है ।
उपरोक्त के क्रम में दिनांक 24.07.2025 की सांय को पथरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुभाषगढ़ तिराहे से एक आरोपी लवनाथ पुत्र साक्षीनाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून को 18.58 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपी*
लवनाथ पुत्र साक्षीनाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून।
*विवरण बरामदगी-*
1- 18.58 ग्राम अवैध स्मैक
2- एक अदद एकेक्ट्रॉनिक तराजू
3- परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी
*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
2- उ0नि0 रोहित कुमार
3- कान्स0अजीत तोमर
4- कान्स0 राकेश नेगी

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार