
एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी है एसटीएफ की टीम ने थाना रायपुर के साथ फिर से 02 नशा तस्करों से भारी मात्रा में चरस बरामद की हो इस बार एएनटीएफ ने 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम चरस को बरामद किया है पकडी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत बताई जा रही है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा काफी समय से चरस की तस्करी की जा रही थी पकडे गये आरोपी पिछले काफी समय से ड्रग तस्करी कर रहे थे और एएनटीएफ की रडार पर थे प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के विजन “उत्तराखंड ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत* एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर *एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में* सीओ एसटीएफ R. B. चमोला के पर्यवेक्षण में *ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा* कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्रअंतर्गत, तपोवन रोड के पास से *01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष तथा अभियुक्त आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। मौके से दो चरस् तस्कर नीरज कठैत व सौरभ चौहान भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे थे, गिरफ्तार अभी तो द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आते हैं
*एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया
*गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-*
*1. धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष*
2. आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20
*बरामद माल का विवरण-*
*3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
*एएनटीएफ युनिट-*
1. निरीक्षक कुमार चौधरी
2. उ0 नि0 विकास रावत
3. उ0 नि0 सत्येंद्र सिंह
4. अ0 उ0नि0 चिरंजीत सिंह
5. मुख्य आरक्षी मनमोहन
6. मुख्य आरक्षी नरेंद्र पुरी
6. आरक्षी रामचन्द्र
7. आरक्षी अमित
थाना रायपुर पुलिस टीम
1. SI संजय रावत
2. का विनोद
3. म का तुलसी

More Stories
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ओवर लोडिंग के विरूद्व विकासनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा 7 डम्पर वाहनों को किया सीज,