
🔸 *ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की ड्रग्स के खिलाफ डबल स्ट्राइक*
🔸 *एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर शाम कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से लाखों रूपये के नशीले इंजेक्शन व देहरादून में कोतवाली पटेलनगर में 467 ग्राम चरस के साथ कुल दो नशा तस्कर गिरप्तार।*
🔸 *पकड़े गये नशा तस्करों से 550 नशीले इंजेक्शन व 467 ग्राम चरस बरामद।*
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के *आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की एक टीम द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर शाम में कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार पाडली गुज्जर रोड के पास से अभियुक्त हसीन पुत्र शकील निवासी ग्राम नौजली थाना नांगल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 550 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।*
*दूसरी टीम द्वारा जनपद देहरादून में थाना पटेल नगर क्षेत्र में अभियुक्त दयाराम चौहान पुत्र सेंजीराम निवासी ग्राम गंगाड तहसील मोरी उत्तरकाशी को पाम सिटी के पास से 467 ग्राम चरस बरामद की गई । उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
*9412029536*

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!