
नशे पर लगाम लगाने के लिये एसएसपी एसटीएफ की सटीक रणनीति का परिणाम-सामने आया है जिसमे एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स बड़े ड्रग तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है इस बार टीम ने बरेली के मुख्य नशा तस्कर के साथ लोकल तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 95 लाख की स्मैक बरामद हुई है आपको बता दे कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान”* के तहत बड़े नशा तस्करों की गिरप्तारी एवं *उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिये एसएसपी एसटीएफ की सटीक रणनीति काम आ रही है आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि* उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना सिविल लाईन कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से 3 व्यक्तियों को मोटर साइकिल सहित 317 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।* अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। पूछताछ में हरिद्वार निवासी तस्कर शहजाद और आजद ने बताया की उन्होंने यह स्मैक बरेली से मंगवाई थी जिसे रईस अहमद बरेली से लेकर आ रहा था
*ड्रग्स बरामदगी का विवरण-*
1. 317 ग्राम अवैध स्मैक।
*गिरफ्तार किये गये नशा तस्कर का नाम-पता -*
1. शहजाद पुत्र तासीन निवासी लक्सर हरिद्वार उमर 35 वर्ष
2. आजाद पुत्र शकील निवासी लक्सर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
3. रईस अहमद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी बरेली उम्र 51 वर्ष
*तस्करी में प्रयुक्त वाहन Uk 17v 4202 splendor मोटर साइकिल*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह’ द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही कर रही है ।*
एसटीएफ से संपर्क हेतु ,☎️ 0135 -2656202, 📱9412029536
*
*ANTF@STF TEAM*
1. निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी
2. उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह
3. मुख्य आरक्षी नरेन्द्र पुरी
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन
5. मुख्य आरक्षी सुधीर केसला
6. आरक्षी रामचन्द्र
7. आरक्षी दीपक नेगी
8. आरक्षी आमिर हुसैन
थाना सिविल लाईन कोतवाली रुड़की हरिद्वार पुलिस टीम
1. Asi पुष्कर सिंह चौहान
2. काo अनिल चौहान थाना
3. काo रंगमोहन
इस वर्ष अब तक
एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 4 7 नशा तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 16 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल् एक्सय का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम0डी0 कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रªग्स को बरामद करने में सफलता पायी है।*

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़,एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी,अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू