
🔸 *हत्या करने के बाद फरार होने पर प्रकाश से ओम प्रकाश बनकर रह रहा था हत्यारा । हत्यारे द्वारा अपनी रिश्तेदारी व जान-पहचान में अपनी नेपाल में रहने की अफवाह फैलाकर अब तक पुलिस की नजरो से बचने की निकाली थी तरकीब*
शातिर व इनामी अपराधियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी हेतु *पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के “ऑपरेशन प्रहार”* के तहत उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एक और बड़ी कामयाबी हासिल की गई है। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा खतरनाक शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के में अब तक “50 शातिर व खतरनाक इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा की जा चुकी है।* स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही के फलस्वरूप दिनांक 30.09.2023 को बल्लभगढ़ हरियाणा से जनपद नैनीताल के थाना लालकुंआ में पंजीकृत मुकदमें 149/2009 धारा 302 भा ० द०वि० बनाम प्रकाश पंत को गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त प्रकाश पंत पुत्र केशव दत्त पंत द्वारा दिनांक 10.12.2009 को जमीन के बटवारे को लेकर अपने चाचा दुर्गा दत्त पंत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी तथा फरार हो गया था एवं तभी से लगातार फरार चल रहा था*। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तत्समय नैनीताल पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये थे परन्तु प्रकाश पंत भारत के स्थान दिल्ली, हरियाणा, बेंगलौर, तमिलनाडु, गुजरात, पूना आदि अपनी पहचान छिपा कर व अपना नाम ओमप्रकाश रख कर रह रहा था तथा वह वैल्डिंग के काम में दक्ष होने के कारण उसे अपनी जीविका चलाने में दिक्कत नहीं हो रही थी और उसे आसानी से काम मिल जाता था। वह समय-समय पर अपने छिपने का स्थान बदलकर वैल्डिंग की दुकानो / फैक्ट्री में काम कर रहा था। घटना के सम्बन्ध में *अभियुक्त प्रकाश पंत ने बताया कि* मैं पहले से फरीदाबाद में काम वेल्डिंग फैब्रिकेशन फीटर का काम करता था जहाँ *चम्पावत में पैतृत्क जमीन थीं और आरोपी के चाचा जो कि विन्दुखाता लालकुंआ, नैनीताल में रहते थे। उक्त जमीन के बंटवारों को लेकर उसके पिता व चाचा दुर्गा दत्त पंत के मध्य विवाद चल रहा था, दिनाँक 10.12.2009 को अभियुक्त उस दिन दिल्ली से अपने चाचा के पास बिन्दुखाता जमीन के सम्बन्ध में बात करने आया और अपने चाचा को खूब समझाया परन्तु वह नहीं माने तो गुस्से में आकर तंमधे से उनको गोली मार दी, उसके बाद वहाँ से फरार हो गया तथा हरियाणा, बंगलौर, तमिलनाडु, गुजरात, पूना आदि स्थानो पर रह रहा वर्ष 2016 में उन्नाव, उ0प्र0 की रहने वाले एक परिवार की लडकी पूजा से शादी कर ली और में बल्लभगढ़ हरियाणा में मशीन के समान की वेल्डींग की दुकान खोल ली और विगत 07 साल से वहीं रह रहा था। जिसे वहा सब ओम प्रकाश के नाम से जानते थे।* वर्तमान में आरोपी के 07 वर्ष 04 वर्ष व 02 वर्ष के तीन बेटे है अभियुक्त ने अपना घर जीवन नगर गोची. बल्लभगढ, फरीदाबाद हरियाणा में एक अपना घर भी बना लिया था। और *अपनी रिश्तेदारी और पुराने रहने की जगह में सभी को यह अफवाह फैला दी थी कि वो अब नेपाल में रह रहा है तथा अब कभी भारत वापस नही आयेगा जिससे कि पुलिस का ध्यान आरोपी से हट जाये इस तरकीब से यह प्रभाव पड़ा कि सभी लोग अभियुक्त को नेपाल में रहना समझ कर खोजबीन नहीं कर रहे थे। उपरोक्त *अभियुक्त की गिरफ्तारी में हे०का० अर्जुन रावत एंव का० अनिल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*
*आरोपी का नाम: प्रकाश पंत पुत्र केशव दत्त पंत निवासी ग्राम पन्यूड़ा थाना लोहाघाट जिला चंपावत हाल निवासी जीवन नगर पार्ट 2 गोची जिला वल्लभगढ़ हरियाणा।*
*एस०टी०एफ० टीम:-*
1. नि0 प्रदीप कुमार राणा
2. उ0नि0 उमेश कुमार
3. अ०3०नि० हितेश कुमार
4. हेoका० अनूप भाटी
5. हे०काo चमन कुमार
6. हे०का० कैलाश नयाल
7. हे0का0 अर्जुन रावत
8 . का0 अनिल कुमार

More Stories
देहरादून के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के पुत्र व पत्नी के विरुद्ध जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर धोखाधड़ी से भूमि अपने नाम पर करने पर मुकदमा दर्ज
भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में नई पहल, हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!