
♦️ *हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तराखंड एसटीएफ ने केरल पुलिस के साथ चलाया संयुक्त अभियान*
♦️ *केरल से फरार हत्या के अभियुक्तों को एसटीएफ ने किया गोपेश्वर से गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 मार्च 2023 को केरल पुलिस द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ से संपर्क कर अवगत कराया गया कि थाना चेरपू जिला त्रिचूर केरला में दिनाक 21 फरवरी 2023 को एक स्थान पर करीब 10 लोगों द्वारा एक ब्यक्ति अब्दुल शाहद निवासी त्रिचूर केरला को बुरी तरीके मारकर हत्या की गई है, जिस सम्बंध में थाना चेरपू जिला त्रिचूर केरला में मु0अ0स0-143 /2023 धारा 341,323,324, 326, 34,302 IPC ipc पंजीकृत किया गया था इस हत्या के केश में केरला पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका था लेकिन शेष अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे है, जिस कारण से वहां पर भारी कानून व्यवस्था की समस्या भी बनी हुई थी। केरल पुलिस को इनपुट मिला था कि इस हत्याकांड में शामिल कुछ अभियुक्त उत्तराखंड में आए हुए हैं जिसकी जानकारी केरल पुलिस द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ के साथ साझा की गई । जिस पर उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के संबंध में पूरी उत्तराखंड जानकारी कर सुराग जुटाए गए केरल राज्य से आने जाने वालों का ब्यौरा सर्विलांस एवं मैनुअल तरीके से पता किया गया तो पता चला कि गोपेश्वर जनपद चमोली में कुछ केरल के लोग बाहर से आए हुए हैं जिस पर एसटीएफ टीम ने केरल पुलिस को साथ लेकर गोपेश्वर में जाकर अभियुक्तों की तलाश कर आज दिनांक 17 मार्च 2023 को उपरोक्त घटना में फरार अभियुक्तों को गोपेश्वर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया* केरल पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों अभियुक्तों को अब ट्रांजिट रिमांड के माध्यम से केरल ले जाए जा रहा है*।
*गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम*
*1* . आमिर पुत्र अब्दुल कादर नि. करप्पम वेट्टिल जिला त्रिचूर केरला उम्र 30 वर्ष
*2* . अरुण पुत्र अनिल निवासी कोडककट्टी जिला त्रिचूर केरला उम्र 21वर्ष
*3* . सोहेल पुत्र सिद्दिक नि. कुरुमबिल्ला जिला त्रिचूर केरला उम्र 23 वर्ष
*4* .निरंजन पुत्र राजगोपाल नि कुरुमिथ जिला त्रिचूर केरला 22 वर्ष
*पुलिस टीम*
क्षेत्राधिकारी STF विवेक कुमार
निरीक्षक अबुल कलाम
SI यादविंदर सिंह बाजवा
SI दिलबर नेगी
HC बृजेंद्र चौहान
Cons महेंद्र नेगी
Cons मोहन अस्वाल
*केरल पुलिस टीम*
SI अजीत
ASI साइन
HC सोनी
एवं जनपद चमोली की एसओजी टीम

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,