
*नशा तस्करों के लिये पौड़ी पुलिस बनी काल, SSP पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी|*
*10.7 ग्राम स्मैक एवं 500 ग्राम अवैध चरस के साथ 03 तस्करों को भेजा सलाखों के पीछे, बरामद स्मैक एवं चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग दो लाख।*
*अभियुक्तगणों के बरेली उ0प्र0 एवं पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े थे तार, कोटद्वार के स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों पर बेचते थे नशीले पदार्थ।*
*मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”)* बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे* के निर्देशन में *बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश* लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा *नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा* कसा जा रहा है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध *कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा* रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये *सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे* पहुँचाया जा रहा है।
जिसके क्रम में शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, गणेश लाल कोहली क्षेत्राधिकारी कोटद्वार व विभव सैनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स के पर्यवेक्षण, विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक एवं मौ0 अकरम निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा *दिनांक 07.01.2023* को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंगः-
1. *अभियुक्त गुलजार (उम्र-23 वर्ष)* पुत्र वाहिद, निवासी-मोमिन नगर, लकड़ी पड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को *गुलर पुल कोटद्वार के पास से 10.7 अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया।
2. अभियुक्त *नरेश नेगी उर्फ छोटू (उम्र-32 वर्ष)* पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह नेगी, निवासी मानपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को *कौड़िया बैरियर के पास से वाहन संख्या UK15C-3946 (I-20 कार) में 200 ग्राम अवैध चरस* के साथ गिरफ्तार किया गया।
3. अभियुक्त *सतीश रावत उर्फ अण्डा (उम्र-30 वर्ष),* पुत्र रघुनाथ सिंह रावत, निवासी मानपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को *कौड़िया बैरियर के पास से वाहन संख्या UK15C-3946 (I-20 कार) में 300 ग्राम अवैध चरस* के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध *थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत* कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गणों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को *रामपुर बरेली, उ0प्र0 से एवं चरस को कपकोट अल्मोड़ा* से सस्ते दामों में खरीदकर कोटद्वार में स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों में बेचते थे।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-*
यदि *किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त* होती है कि कोई व्यक्ति *नशे के कार्यों में संलिप्त रहता* है या कोई किसी *सार्वजनिक स्थानों पर नशा* कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें *सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा* जायेगा।
*बरामद मालः-*
• 10.7 ग्राम अवैध स्मैक
• 500 ग्राम अवैध चरस
. वाहन संख्या UK15C-3946 (I-20 कार)
*पंजीकृत अभियोगः-*
• मु0अ0सं0- 12/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम गुलजार
• मु0अ0सं0- 13/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम नरेश नेगी उर्फ छोटू
• मु0अ0सं0- 14/2022, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम शतीश रावत उर्फ अण्डा


More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश