
देहरादून। राज्य कर विभाग की अनुसंधान शाखा ने शुक्रवार को दो बड़े होटलों एवं दो रेस्टॉरेंट पर कर चोरी पकड़ी है। ये होटल व रेस्टोरेंट दून व हरिद्वार के हैं। इनमें दून का एक सूप बार भी हैं। जांच टीम ने होटल गॉडविन, रेड फॉक्स व के सी सूप बार में कर चोरी पकड़ी। जांच में भारी मात्रा में कर चोरी का प्रकाश में आया है। जांच के दौरान कुछ दस्तावेज भी जब्त किये गये है। रेस्टोरेंट में 1.25 करोड़ से अधिक अघोषित बिक्री प्राथमिक तौर पर प्रकाश में आयी है। जांच टीम नियमानुसार करदेयता एवं अर्थदण्ड की विधिक कार्यवाही की कार्रवाई कर रही है।
इसके अतिरिक्त बिना पंजीकरण के चल रहे होटल ने लगभग 2 करोड़ का व्यापार भी किया। एक अन्य होटल में जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट से सम्बन्धित अनियमिताएं भी पकड़ में आयी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि नियमानुसार कर वसूलने सम्बन्धी विधिक कार्यवाही की जायेगी। विशेष अनुसंधान शाखा के रडार पर अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी हैं ।
आयुक्त, राज्य कर, डॉ० अहमद इकबाल के निर्देशन में पान सिंह डुंगरियाल, अपर आयुक्त, राज्य कर, गढ़वाल जोन, हरिद्वार एवं एस०एस० तिरूवा, संयुक्त आयुक्त (वि०अनु०शा०/प्रव०), राज्य कर, देहरादून के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान शाखा ने यह गड़बड़ी पकड़ी।
जांच में विशेष अनुसंधान शाखा के सुरेश कुमार उपायुक्त, जयदीप सिंह रावत सहा० आयुक्त, सुश्री मोनिका पन्त, रामलाल जोशी, संगीता विजल्वान (राज्य कर निरीक्षक) उपलित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!