
डोईवाला,हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित कर पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया।हरिद्वार मे आयोजित कार्यक्रम मे डोईवाला के पत्रकार चमन लाल कौशल और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र गोयल को यह सम्मान दैनिक भास्कर के स्टेट हैड सुशील बडोला ने प्रदान किया।गौरतलब है कि चमन लाल लम्बे समय से प्रिंट मीडिया से जुडे हुए है।उनके सम्मानित होने पर डोईवाला प्रेस क्लब के सदस्यो ने खुशी जताते हुए उन्हे अपनी शुभकामनाऐ दी है।

More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित