
*Young India के साथ, लोगो को पढ़ाएंगे यातायात नियमो का पाठ*
*PMS स्कूल के छात्र प्रांजल बनेंगे 01 दिन के Traffic Inspector*
*यातायात सुरक्षा माह के दौरान छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की नई पहल*
34 वां सड़क सुरक्षा माह-2024 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार *दिनांक 24/01/2024* को निम्न कार्यक्रम किये गये –
*पुलिस लाईन स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल* में रविकान्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, देहरादून द्वारा स्कूल के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के साथ – साथ रोड तथा सिग्नल के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा यंग इण्डिया के साथ *JUNIOR TRAFFIC COP* कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्रों से यातायात सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गयी, उक्त सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरुकता प्रश्नोत्तरी परीक्षा में *कक्षा 11 के छात्र प्रांजल* द्वारा उक्त प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* प्राप्त किया गया, जो कि *दिनांक 28/01/2024 को 01 दिन के निरीक्षक यातायात* रहेंगे, जिनके लिए यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित वर्दी भी तैयार की गयी है ।

*ललित बोहरा, निरीक्षक यातायात देहरादून* द्वारा मोथरोवाला के समीप ग्रीन वुड्स हिल स्कूल में यंग इण्डिया के साथ JUNIOR TRAFFIC COP आयोजित किया गया, जिसमें उनके द्वारा उपस्थित लगभग 120 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जानकारी प्रदान की गयी ।
*घण्टाघर* में सीट बैल्ट / हैलमेट धारण न करनें वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करनें के उद्देश्य से *यमराज वेशधारी* के माध्मय से यातायात जागरुकता संदेश प्रसारित कर पुष्प भेंट किये जाने के उपरान्त यातायात नियमों के पालन किये जाने की शपथ दिलायी गयी ।


More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !