
77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई तथा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने अंदर के एक अवगुण का परित्याग करने का आह्वान किया, कप्तान द्वारा दी गई प्रेरणा से प्रेरित होकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल दून पुलिस के आरक्षी प्रवीण कन्नौजिया द्वारा तिरंगे को साक्षी मानकर अपनी क्रोध को सदैव के लिए त्याग करने की शपथ ली गई। *
जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

इसी श्रंखला मे पुलिस स्कूल मे भी ध्वजारोहण के पश्चात छात्र छात्राओ ने देश भक्ति के रस से सरोबर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जिसमे सभी छात्र छात्राओ ने देश भक्ति गीत संगीत और मनमोहक नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी कार्यक्रम के बाद सभी को मिष्ठान वितरित कर सभी छात्र छात्राओ ने जीवन भर नशे से दूर रहने की शपथ लेकर विदाई ली।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त