
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने होली को लेकर हाई लेवल ऑनलाइन समीक्षा लेते हुए जनपद पुलिस को एक्शन मोड में रहने के कड़े निर्देश दिये है एसएसएसपी ने शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिये है एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियो को संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकलने सहित कच्ची शराब के खिलाफ 7 दिवसीय कच्ची शराब विरोधी अभियान के साथ साथ महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व हुड़दंगियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश जारी किये एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व की आड़ में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी
एसएसपी ने जनपद के चिन्हित संवेदनशील स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार गश्त बढ़ाने तथा फ्लैग मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया है पूर्व वर्षों में होली के दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक थाना/कोतवाली क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। गणमान्य नागरिकों, धार्मिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।एसएसपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनज़र रात्रि 10 बजे के पश्चात डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी जारी किये है साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भड़काऊ अथवा अशोभनीय गीतों के प्रसारण पर सख्त रोक लगाई जाएगी। उल्लंघन पाए जाने पर उपकरण जब्ती एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।होली की आड़ मे शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
🔷 *“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” रहेगा प्रभावी*
➡️ जनपद में संचालित “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” को और अधिक प्रभावी बनाते हुए हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों एवं हुड़दंगियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
🔷 *महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*
➡️ होली के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, जबरन रंग लगाने, छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्पलाइन एवं पुलिस टीमों को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया।
🔷 *हुड़दंगियों, मारपीट व शांति भंग करने वालों पर सख्ती*
➡️ शराब पीकर हुड़दंग करने, लड़ाई-झगड़ा करने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में संबंधित प्रभारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
🔷 *बड़े आयोजनों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध*
➡️ जनपद में आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों एवं बड़े आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
🔷 *वीडियोग्राफी टीम एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग*
➡️ प्रत्येक थाना क्षेत्र में वीडियोग्राफी टीम नियुक्त की जाएगी जो होली उत्सव के दौरान रिकॉर्डिंग करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों पर सतत निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

🔷 *कंट्रोल रूम द्वारा सतत निगरानी*
➡️ होलिका दहन के समय प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर कंट्रोल रूम द्वारा सूचना संकलित की जाएगी। संपूर्ण जनपद में 24×7 अलर्ट मोड में ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने दोहराया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद पुलिस पूर्ण तत्परता एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।*

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री