May 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध बड़ा एक्शन, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक माह में 199 अपराधीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ,एक महीने के भीतर 55 वांछित, 02 इनामी व 142 वारंटी समेत कुल 199 अभियुक्त गिरफ्तार !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 03.04.2026 से 02.05.2026 तक इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना/कोतवाली क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान सम्पूर्ण जनपद में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग, दबिश एवं सत्यापन की कार्यवाही करते हुए कुल 199 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 55 वांछित, 02 इनामी एवं 142 वारंटी शामिल हैं। साथ ही 631 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

➡️ जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 5711 व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 783 पुलिस एक्ट के चालान किए गए। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 1245 वाहनों के चालान किए गए तथा गंभीर उल्लंघन पर 150 वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान 17 अवैध शस्त्र बरामद किए गए।

 

*🔹 थानावार कार्यवाही का विवरण:*

➡️ जसपुर क्षेत्र में 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 96 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 372 सत्यापन, 98 पुलिस एक्ट चालान एवं 44 वाहन चालान किए गए।

 

➡️ कुण्डा क्षेत्र में 11 अभियुक्त गिरफ्तार, 18 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 178 सत्यापन, 53 पुलिस एक्ट चालान एवं 49 वाहन चालान किए गए।

 

➡️ काशीपुर क्षेत्र में 24 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 83 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 317 सत्यापन, 57 पुलिस एक्ट चालान एवं 28 वाहन चालान के साथ 13 वाहन सीज किए गए।

 

 

➡️ आईटीआई क्षेत्र में 17 अभियुक्त गिरफ्तार, 61 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 329 सत्यापन, 68 पुलिस एक्ट चालान एवं 11 वाहन चालान किए गए।

 

➡️ बाजपुर क्षेत्र में 15 अभियुक्त गिरफ्तार, 29 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 217 सत्यापन, 23 पुलिस एक्ट चालान एवं 56 वाहन चालान के साथ 3 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ केलाखेड़ा क्षेत्र में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 31 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 306 सत्यापन एवं 25 पुलिस एक्ट चालान किए गए।

 

➡️ गदरपुर क्षेत्र में 10 अभियुक्त गिरफ्तार, 4 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 116 सत्यापन, 26 पुलिस एक्ट चालान एवं 80 वाहन चालान के साथ 1 वाहन सीज किया गया।

 

➡️ दिनेशपुर क्षेत्र में 3 वारंटी गिरफ्तार, 16 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 572 सत्यापन, 14 पुलिस एक्ट चालान एवं 12 वाहन चालान किए गए।

 

➡️ पंतनगर क्षेत्र में 2 वारंटी गिरफ्तार, 9 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 339 सत्यापन, 19 पुलिस एक्ट चालान एवं 104 वाहन चालान किए गए।

 

➡️ ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में 24 अभियुक्त गिरफ्तार, 18 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 475 सत्यापन, 5 पुलिस एक्ट चालान एवं 11 वाहन चालान के साथ 3 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ रुद्रपुर क्षेत्र में 8 अभियुक्त गिरफ्तार, 23 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 248 सत्यापन, 114 पुलिस एक्ट चालान एवं 158 वाहन चालान के साथ 20 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ किच्छा क्षेत्र में 21 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 200 सत्यापन, 51 पुलिस एक्ट चालान एवं 166 वाहन चालान के साथ 31 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ पुलभट्टा क्षेत्र में 6 अभियुक्त गिरफ्तार, 17 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 174 सत्यापन, 55 पुलिस एक्ट चालान एवं 47 वाहन चालान के साथ 7 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ सितारगंज क्षेत्र में 09 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 1026 सत्यापन, 35 पुलिस एक्ट चालान एवं 99 वाहन चालान के साथ 13 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ नानकमत्ता क्षेत्र में 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 09 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 96 सत्यापन, 06 पुलिस एक्ट चालान एवं 25 वाहन चालान के साथ 03 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ खटीमा क्षेत्र में 19 अभियुक्त गिरफ्तार, 186 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 635 सत्यापन, 111 पुलिस एक्ट चालान एवं 329 वाहन चालान के साथ 26 वाहन सीज किए गए।

 

➡️ झनकईया क्षेत्र में 1 वारंटी गिरफ्तार, 14 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 111 सत्यापन, 23 पुलिस एक्ट चालान एवं 11 वाहन चालान के साथ 8 वाहन सीज किए गए।

 

*🔹 कुल योग*

➡️ 199 अभियुक्त गिरफ्तार, 631 असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, 5711 सत्यापन, 783 पुलिस एक्ट चालान, 1245 वाहन चालान, 150 वाहन सीज एवं 17 अवैध शस्त्र बरामद किए गए।

 

 

*🔹 एसएसपी का संदेश:*

🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है। अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

You may have missed

Share