
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर अपराधों की समीक्षा की गई अपराध गोष्ठी के दौरान सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों/ कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली व मौके पर उनका निस्तारण किया एसएसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बड़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद की शांति व्यवस्था में खलल डालने व माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु बताया तथा अवैध नशा/ नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही pi करने व संवेदनशील स्थानों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया , व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 04 पुलिस अधि0/ कर्म0 को सीसीटीवी लगवाने तथा ऑनलाइन कराने पर 04 अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया ।


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक