
*महिला आरक्षी के अथक प्रयासों से सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिला देश में प्रथम स्थान।*
*मास्टर ट्रेनर डौली जोशी ऊधम सिंह नगर पुलिस की प्राइड।*
*जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के सीसीटीएनएस का समस्त डाटा किया अप टू डेट।*
*ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी दिया जा चुका है वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब।*
*09 नवंबर को पुलिस मुख्यालय द्वारा भी किया जा चुका है सम्मानित।*
आज दिनांक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा सीसीटीएनएस/ आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!