April 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने पहली बैठक मे ही दिखाये कड़क तेवर,बैठक मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व फरियादियो की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण हेतु जारी किये निर्देश,विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा की तैयारियां में कोई होगा कोई समझौता,लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी पर कार्यवाही के लिए रहे तैयार -श्वेता चौबे एसएसपी टिहरी !

 

आज नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, प्रभारी निरीक्षकों एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों की भौगोलिक स्थिति, यातायात व्यवस्था, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र, स्थानीय चुनौतियां, सीसीटीवी व्यवस्था, बैंक एवं गार्ड सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।बैठक के दौरान सर्वप्रथम आगामी चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुनि की रेती क्षेत्र में यात्रा के दौरान संभावित यातायात जाम की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने तथा उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक स्थानों पर नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

चारधाम मार्ग पर स्थापित होर्डिंग्स/साइन बोर्ड्स को सुव्यवस्थित एवं स्पष्ट बनाए रखने तथा खराब बोर्डों को सही कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटन पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने तथा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व उन्हें व्यवहारिक एवं जनसंपर्क आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिक व पीडित केन्द्रित पुलिसिंग के साथ ही समस्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्त संचालित करने के निर्देश दिए गए ।

विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश निर्गत किए गए —

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए ।

ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों/बच्चों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

ऑपरेशन शिनाख्त के अंतर्गत अज्ञात शवों की शत-प्रतिशत पहचान सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त सत्यापन अभियान को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने, तेज रफ्तार वाहनों एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्यवाही करने, जनपद में नशा उन्मूलन अभियान को गति प्रदान करने तथा घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निर्देशित किया कि पुलिस विभाग अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखे, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून व्यवस्था भी प्रभावी एवं सुदृढ़ बनी रहे।

मकान मालिकों एवं दुकान मालिकों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराने, सत्यापित व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों का भी सत्यापन कराने तथा सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

थाना स्तर पर सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, आभूषण विक्रेताओं एवं बैंकों में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हेतु प्रेरित करने तथा राजस्व क्षेत्रों में घटित गंभीर अपराधों (हत्या, महिला संबंधी अपराध, लूट, डकैती आदि) की समय पर सूचना प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी थानों के रात्रि अधिकारियों को नियमित रूप से गश्त, गार्ड ड्यूटी एवं पिकेट ड्यूटी का निरीक्षण करने तथा बैंक, एटीएम एवं आभूषण की दुकानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को एनसीआरबी पोर्टल, आईसीजीएस पोर्टल सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण पोर्टलों का नियमित निरीक्षण एवं अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

You may have missed

Share