देहरादून
दिनांक- 30/03/2026 की प्रात: जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हुई मृत्यु की घटना में उनके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 60/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 bns तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।
उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 09 अभियुक्तों 1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह 4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी 5- आदेश गिरी, 6- समीर चौधरी तथा 7- मोहित अरोड़ा 8- शान्तनु त्यागी तथा 9- काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त वैभव कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी। दिनांक 05-04-26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, यमुनानगर, हरियाणा

More Stories
मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस और गौ-कशो के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी ने दो गौ कशो को लगी गोली, पुलिस ने दो घायल सहित 5 को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से गौ कशी के उपकारण बाइक और अवैध हथियार किये बरामद !
देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा” !
राजधानी मे फिर ख़ूनी चापड़ की गुंजी जुँग, पार्सल के विवाद मे डिलेवरी बॉय को चापड़ मार कर किया घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल !