October 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी टिहरी पूरी टीम के साथ खुद उतरी सड़क पर, कांवड़ मेला में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच एसएसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान,जाम वाले स्थानों पर स्वयं पहुंचकर कराया यातायात सुचारू, पौड़ी पुलिस से समन्वय कर कांवड़ियों के रूट प्लान को प्रभावी रूप से कराया लागू.!

 

कांवड़ मेला-2026 के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ एवं यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने स्वयं ग्राउंड पर उतरकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।

एसएसपी श्वेता चौबे ने *मुनिकीरेती, ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत, भद्रकाली एवं आसपास के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां यातायात का दबाव एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, वहां एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।*

*ढालवाला से गरुड़चट्टी तक कांवड़ियों के लिए प्रभावी रूट व्यवस्था*

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने ढालवाला, भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए तपोवन, गरुड़ चट्टी के रास्ते नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के रूट को प्रभावी ढंग से संचालित कराया।

इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए जनपद पौड़ी पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया, ताकि टिहरी एवं पौड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।

 

👮‍♀️ *हर स्थिति के लिए तैयार टिहरी पुलिस*

 

एसएसपी श्वेता चौबे ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति अथवा यातायात दबाव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*टिहरी पुलिस का संदेश*

श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए टिहरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

“आप निश्चिंत होकर अपनी यात्रा करें, आपकी सुरक्षा के लिए टिहरी पुलिस हर कदम पर आपके साथ है।”

Share