
एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने आज कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को SSP टिहरी, ने मानसून के दृष्टिगत छाते और रैनकोट वितरित कर ड्यूटी के लिए प्रोत्साहित किया जैसा कि सभी को विदित है कि कांवड़ यात्रा आरम्भ हो चुकी है, जिसके दृष्टिगत आज दिनांक- 12-07-2025 को SSP टिहरी द्वारा मुनि की रेती के कांवड़ मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर भ्रमण किया गया।SSP टिहरी ने पुलिस चौकी भद्रकाली से लेकर गरुड़ चट्टी, नीलकंठ रूट लक्ष्मण झूला, चेक पोस्ट, एवं तपोवन क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । स्वयं भी आधारभूत सुविधाएं चैक की व ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश दिए।
कांवड़ मेले के दूसरे दिन एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के CCTV कैमरे चेक करने से लेकर पूरे कांवड़ क्षेत्र का भ्रमण किया। कावड़ मेला व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस दौरान सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, उमा दत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, निरीक्षक ऐश्वर्यपाल, सहित ड्यूटीरत कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश