March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने ली मासिक अपराध बैठक,लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों को पड़ी लताड़, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को एसएसपी किया सम्मानित !

 

आज पुलिस लाइन चंबा में आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों के कार्य, अनुशासन, जनसेवा तथा law & order प्रबंधन की समीक्षा की जनपद में पुलिसिंग से संबंधित चुनौतियों, उपलब्धियों एवं सुधार योग्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसएसपी ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि—“उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी पुलिस विभाग की धरोहर हैं। यह सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करेगा, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। सभी कर्मचारी इसी समर्पण एवं प्रोफेशनलिज्म के साथ कार्य करते रहें। एसएसपी ने इस अवसर पर अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिये

1 गोष्ठी के दौरान SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यों को और प्रभावी बनाने हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए—

 

🌀 2- अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।

सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अज्ञात शवों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु चल रहे अभियान को और प्रभावी व तेज किया जाए।

 

🌀 3- मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

NDPS Act के अंतर्गत अवैध तस्करी/बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

🌀 4- ड्रंकन ड्राइविंग एवं नशे पर नियंत्रण वाहन चेकिंग बढ़ाई जाए एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

 

🌀 5- साइबर अपराध नियंत्रण

साइबर सेल को निर्देश दिए गए कि साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें तथा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराएं।

 

🌀 6- पुलिस मुख्यालय के अभियानों में अधिकाधिक सहभागिता

अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, जनसुरक्षा, अज्ञात शवों आदि से संबंधित अभियानों में अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।

 

🌀 7- अभियुक्तों के डिजिटल डाटा, फिंगर प्रिंट एवं रेटिना स्कैन संधारण

जेल भेजे जा रहे अभियुक्तों के फिंगरप्रिंट एवं रेटिना स्कैन लेने हेतु नफीस सेल को विशेष रूप से निर्देशित किया गया, जिससे अपराध पहचान में तकनीकी रूप से सहायता प्राप्त हो सके।

 

🌀 8- ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण

C.M हेल्पलाइन, वरिष्ठ नागरिक पोर्टल, अपनी सरकार पोर्टल आदि पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

🌀 9- लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालय आदेशों पर त्वरित कार्यवाही लंबित मामलों, कोर्ट आदेश, शिकायती पत्र एवं जांच कार्यों को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

 

🌀 10- जिन चौकियों के अपने भवन नहीं हैं उन पर चर्चा की गई, जनपद में बन रहे पुलिस भवनों की कार्य प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

 

🌀 11- आजकल ठंड ज्यादा हो रही है जिस दौरान चोरी की घटनाओं की संभावना ज्यादा हो जाती है उसके लिए गस्त बढ़ाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी

बैठक में प्रमुख रूप से—

जे. आर. जोशी, Addl. SP टिहरी गढ़वाल श्रीमती ओशिन जोशी क्षेत्राधिकारी टिहरी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, CO नरेंद्रनगर, महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी चंबा, स्वराज्य सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र सभी थाना प्रभारी सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share