
आज आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निदान करने के आदेश पारित किए गए तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए-
अज्ञात शवों/महिला अज्ञात शवों की शिनाख्त करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिस पर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
➡️ मादक पदार्थों की अवैध विक्री करने वालों के विरुद्द NDPS Act, के अंतर्गत कार्यवाहियां बढ़ाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
🔷 ड्रंकन ड्राईब, मोटर वाहन अधिनियम, एवं नशे के विरुद्द निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु SSP महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशत किया गया ।
➡️ साईबर सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा करते हुए साईबर सम्बन्धी अपराधों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु प्रभारी साईबर सैल को आदेशित किया गया ।
➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
➡️ जिन अभियुक्तों को जेल भेजा जाता है उनके फिंगर प्रिंट एंव रेटिना लेने हेतु नफीस सेल को आदेशित किया गया ताकि पुलिस के पास अभियुक्तों के डेटाबेस रहे और समय आने पर काम आवे।
➡️ C.M हैल्प लाईन पोर्टल, सीनियर सिटिजन पोर्टल अपनी सरकार पोर्टल, आदि पोर्टलों में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए SSP महोदय द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि समय से शिकायतों का निस्तारण कर लिया जाए ।
➡️ लंबित विवेचनाओं, जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण एवं माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिकाओं के तामील किये जाने हेतु भी समुचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।
मासिक अपराध गोष्ठी में श्रीमती ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी चंबा, श्रीमती सीमा रानी, APO, टिहरी, प्रतिसार निरीक्षक पु0ला0 चंवा, आदि सहित जनपद मुख्यालय के सभी थाना प्रभारी/समस्थ शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

More Stories
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार