
आज दिनांक 05.02.2026 को SSP टिहरी गढ़वाल महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी के स्थानांतरण सी आई डी जनपद देहरादून में नवीन नियुक्ति हेतु होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर SSP द्वारा क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी ने जनपद टिहरी गढ़वाल में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नवनियुक्ति पर जाने हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा द्वारा भी क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस परिवार की ओर से क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं।


More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट