
*सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल* हुआ, जिसमें कुछ युवक रेलवे फाटक, बनभूलपुरा के पास *सार्वजनिक स्थान पर फाटक बंद होने के दौरान शराब पीते हुए आपस में झगड़ा-मारपीट* कर रहे थे। इस अव्यवस्थित कृत्य से सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हुई।
इस वायरल वीडियो का *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा संज्ञान लेते हुए *प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी* को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा तत्परता दिखाते हुए *वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कर 04 युवकों*
1. रोहित बिष्ट, निवासी नवाबी रोड, 2. क्षितिज सिंह, निवासी नवाबी रोड, 3. अमित, निवासी बिटोरिया, 4. दिलशाद, निवासी बागजाला, गोलापार को *हिरासत में लिया गया।* साथ ही मौके पर उपयोग की गई *दोनों मोटरसाइकिलें, UK-04 AG 0164, UK-04 AJ 6237 को कब्जे में लेकर सीज* किया गया।
उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया।*
*जनपद नैनीताल पुलिस* आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की अराजकता करने से बचें, अन्यथा क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार