
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने थाना धुमाकोट,रिखणीखाल,थलीसैंण व पैठानी के ग्राम प्रहरियों के बाद थाना पौड़ी के ग्राम प्रहरियों को कड़ाके की सर्दी में वर्दी जैकेट वितरित कर नये साल का तोहफा दिया नए साल का तोहफा पाकर ग्राम प्रहरियों के चेहरे पर मुस्कन बिखर गई एसएसपी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के अभिन्न अंग है गाँव की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही सूचनाओं को पुलिस से साझा कर कानून की मदद करते है आपको बता दे कि आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने पुलिस लाईन पौड़ी में कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली मीटिंग में गांवो में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये गाँवों में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही बताया कि ग्राम प्रहरी गाँवों में पुलिस के आँख व कान है अतः गाँवों में घटित होने वाली किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरन्त ही अपने थाने पर देने हेतु बताया गया।प्रत्येक ग्राम प्रहरी को रजिस्टर बनाने जिसमें गांव से सम्बन्धित जानकारियां, बाहर से आने वाले फड-फेरी, नेपाली, कबाडी, फकीर, भिखारी आदि की जानकारी व गांव में घटित अपराध आदि की सूचना अंकित कर अपने बीट पुलिस अधिकारी या सम्बन्धित थाने को देने हेतु प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पौड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को बढ़ती सर्दी के प्रकोप के दृष्टिगत वर्दी जैकेट वितरित कर उनकी समस्या जानी गयी व आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी ग्राम प्रहरियों के कल्याण हेतु लगातार कार्य करने का भरोसा दिलाया

More Stories
देहरादून पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो दर्ज़ेन से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी लगातार अदालत को कर रहे थे गुमराह,कोर्ट से जारी वारंटो को प्रेमपत्र समँझकर उड़ा रहे थे अदालत की खिल्ली.!
कोटद्वार पुलिस ने सुनार को चुना लगाने वाले तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नकली सोने के सामान बे बदले असली ज़ेवर लेकर देते थे ठगी को अंजाम, पकडे गये आरोपी राजस्थान के है शातिर ठग.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने विधायक सहसपुर पर लगाये गंभीर आरोप, विधायक रहते शीशम बाड़ा कूड़ा घर का विरोध ना करने पर उठाया सवाल, जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार -अमित पंवार.!