
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
आगामी “38 वें राष्ट्रीय खेल 2025” का आयोजन उत्तराखण्ड में होने जा रहा है जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर हो रहा है। इन्हीं में से दिनांक 02 फरवरी से लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत फूल चट्टी में सलालम (कैनोइंग) प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वयं फूल चट्टी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ पार्किंग, यातायात व्यवस्था आदि का जायजा लेकर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री राजन सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री रवि सैनी सहित खेल विभाग व इवेंन्ट कम्पनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।


More Stories
नशे मे वाहन चलाने के जुर्म मे गिरफ्तार prd जवान ने आत्महत्या !
डीएम सविन बंसल के प्रयास से जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी व ऋषिकेश; माडल टीकाकरण केन्द्र; एसएनसीयू; शव विच्छेदन गृह सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी व चकराता में तैनात करवाए 34 कार्मिक !
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार