राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
SSP हरिद्वार द्वारा गोवंश की तस्करी व गोकशी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 19.01.2025 को थाना झबरेड़ा पुलिस ने मुखबिर खास की गुप्त सूचना पर पाडली गेंदा गांव स्थित अली नवाज के घर में छापेमारी कर मुकरर्म नामक संदिग्ध को गोमांस की कांट झांट करते हुए पाए जाने पर हिरासत में लिया गया। गृहस्वामी अली नवाज पुलिसकर्मियों को देखकर मौके से भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम ने सतर्कता से मौके पर एक गोवंश पशु को जीवित बरामद किया गया। मौके से करीब 60 किग्रा0 गोमांस, गोकशी करने के उपकरण, 01 इलैक्ट्रोनिक तराजू व प्लास्टिक की पन्नियां बरामद हुई।
मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी व बरामद गोमांस को अम्लीय छिड़काव कर मिट्टी में दबाया गया।
दर्ज मुकदमें में नामजद दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी के अपराध में अलग अलग अलग थानों में अभियोग पंजीकृत हैं।
*पकड़ा गया आरोपित-*
01. मुकरर्म पुत्र जमशेद निवासी ग्राम पाडली गेंदा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार
*फरार आरोपित-*
01. अली नवाज पुत्र गुलसनवर उर्फ छोटा निवासी ग्राम पाडली गेंदा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार,
*बरामदगी-*
01- 60 किग्रा0 मॉस
02- 01 जीवित गोवंश पशु
03- 03 लोहे की कुल्हाड़ी
04- 02 लोहे की छूरी,
05- 02 लकडी का गुटखा
06- 01 इलैक्ट्रोनिक तराजू
*पुलिस टीम-*
01. उ०नि० नितिन बिष्ट (चौकी प्रभारी इकबालपुर)
02. हे०का० वीरेन्द्र शर्मा
03. कानि० प्रदीप
04. कानि० विपिन

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !