
अरविंद धैर्य (राष्ट्रीय दिया समाचार )मुजफ्फरनगर
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह को बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समारोह में मौजूद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकगण को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही हर समस्या की एकमात्र कुंजी है, आप सब अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे तभी आप अपने समाज और परिवार का विकास कर सकते है इसलिए अपने गुरुजनों से अच्छी शिक्षा प्रदान कर आगे बढ़ें। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तथा जीवन में कुछ पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहें। संबोधन के पश्चात महोदय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित करते हुए सभी का उत्सावर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।


More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार