
कल देर रात एसएसपी नैनीताल को उनके मोबाइल फ़ोन पर एक सुचना मिली तो सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल पूरे पुलिस सिस्टम को एक्टिवेट* किया गया। *सभी थानों को अलर्ट मोड* में रखा गया और *प्रोफेशनल पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित घेराबंदी* कर *संदिग्ध व्यक्ति को थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया जो भवाली चोरी का अभियुक्त निकला सघन पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है अभियुक्त *कैलाश चन्द्र तिवारी* (पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर) द्वारा *रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद*, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी *हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार* हो गया था।
इस संबंध में होटल स्वामी *नीरज कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी* पंजीकृत की गई थी।घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।लगातार सुरागरसी–पतारसी के परिणामस्वरूप *आज दिनांक 13/12/2025 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी को मय स्कूटी गिरफ्तार कर लिया गया*।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटल में काम करता है, वहां ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया स्थित एक होटल में कार्यरत था।अभियुक्त द्वारा *रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं* करने की जानकारी प्राप्त हुई है।मामले में *धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी* करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त-*
कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर
*गिरफ्तारी टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली
2. व0उ0नि0आसिफ खान, कोतवाली भवाली
3. अ0उ0नि0 लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली
4. कानि0 महेश गिरी, कोतवाली भवाली
5. कानि0मलखान सिंह, थाना चोरगलिया
*एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश*
जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहींहै। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर