
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
एसएसपी नैनीताल ने विशेष पहल की है और सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड से होने वाली सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से रामनगर क्षेत्र में “डिजिटल रडार स्पीड डिस्प्ले बोबोर्ड”लगाया है *रडार स्पीड डिस्प्ले बोर्ड दूर से पकड़ लेगा वाहन चालक की स्पीड**वाहन चालकों को अपने वाहन की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए करेगा प्रेरित*
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु* रामनगर क्षेत्र में
*Digital Speed Sign Board* लगाए जाने के निर्देश में आज दिनांक- 16/01/2024 को *यातायात निरीक्षक श्री आदेश कुमार द्वारा* अपनी टीम के साथ रामनगर क्षेत्र में काशीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सिंह ढाबा पिरूमदारा क्षेत्र में रडार गतिसीमा बोर्ड (डिजिटल रडार स्पीड साईन बोर्ड) लगाया* गया, जिससे इस हाईटेक उपकरण से वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके।
जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरेगा, तो उसकी गति साइन बोर्ड पर प्रदर्शित हो जाएगी। चालक द्वारा अपने वाहन की गति सीमा देखने पर यदि वाहन की रफ्तार अधिक होगी तो वह अपने वाहन की रफ्तार को स्वयं से कम कर लेंगे।
जिसकी सहायता से *ओवर स्पीड के वाहनों में लगाम* लगेगी तथा *सड़क दुर्घटनाओं में कमी* लाई जा सकेगी।
*यह सुरक्षा बोर्ड वाहन चालको को अपनी गाड़ी की गति को निर्धारित गति में रहने के लिए प्रेरित करेगा।*


More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!