March 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी नैनीताल ने की अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को लगाई लताड़, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित !

 

आज जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग को हाई-टेक करने और अपराधियों के विरुद्ध जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाने हेतु आज *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* ने *पुलिस लाइन नैनीताल सभागार* में ‘मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी’ का आयोजन किया। गोष्ठी से पूर्व आयोजित ‘कर्मचारी सम्मेलन’ में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।एसएसपी नैनीताल ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण और कड़े निर्देश जारी किए सक्रिय पुलिसिंग और ‘टोका-टोकी’ रणनीति:* रात्रि गश्त के दौरान तैनात सभी कर्मियों को ड्यूटी से पहले विस्तार से ब्रीफ किया जाएगा। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ‘टोका-टोकी’ की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।अराजक तत्वों पर नकेल:–* रात के समय अनावश्यक घूमने वाले अराजक तत्वों, शराबियों और उत्पात मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर रात्रि 11:00 बजे के बाद किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। इस हेतु स्थानीय व्यापार मंडल से समन्वय बनाएं।

▫️*डिजिटल पुलिसिंग और ‘ई-बीट बुक’:* पुलिसिंग को आधुनिक बनाने हेतु सभी कर्मियों के लिए ‘ई-बीट बुक ऐप’ अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक हेड कांस्टेबल (HC) इसके माध्यम से ही अपना डेटा प्रविष्टि और सत्यापन कार्य सुनिश्चित करेगा। साथ ही, ASI और उससे ऊपर के अधिकारी डिजिटल साक्ष्य हेतु ‘ई-साक्ष्य आईडी’ का प्रयोग करेंगे।

▫️*नशे के विरुद्ध कार्यवाही:–* नशे के सौदागरों और तस्करों की पूरी ‘सप्लाई चेन’ (Chain) को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। चिन्हित तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर धरपकड़ शुरू की जाए।

 

 

▫️*अपराधियों पर आक्रामक प्रहार:-* सभी क्षेत्राधिकारियों को पुराने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी नियमित निगरानी (Surveillance) और परेड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

▫️*सोशल मीडिया पर नजर:-* कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध धारा 107/116 के तहत कठोर कार्रवाई करें।

 

▫️*अनुशासन और मर्यादा:-* ड्यूटी के दौरान वर्दी की मर्यादा सर्वोपरि है। वर्दी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।सभी थाना प्रभारियों और जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की समय-समय पर एल्कोमीटर (Alcometer) से चेकिंग करें। नशे का सेवन पाए जाने पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होगी।

 

 

▫️सभी पुलिसकर्मियों (विशेषकर ASI से ऊपर के रैंक के अधिकारियों) के लिए ड्यूटी के दौरान अपने हथियार (Weapon) और वायरलेस हैंडसेट साथ अनिवार्य रूप से रखें।

 

▫️*CCTNS कार्य:–* सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि CCTNS पर समस्त कार्यों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाए ।

 

▫️*जवाबदेही और जनता के प्रति व्यवहार:-*

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र में अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित बीट कांस्टेबल और हल्का इंचार्ज को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा। पुलिसिंग को अधिक प्रोफेशनल बनाने और चौराहों पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जनता के साथ व्यवहार अत्यंत मर्यादित और सहयोगी रखने पर जोर दिया गया।

 

▫️गोष्ठी में DGC क्राइम श्री सुशील शर्मा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। उन्होंने कानूनी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कोर्ट की कार्यवाही में आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों और रिमांड की प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।

 

▫️*नए कानूनों की जानकारी:–* संयुक्त निदेशक विधि श्री हीरा सिंह राणा द्वारा उपस्थित अधिकारियों को नए कानूनों और धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से BNS की धारा 47 के प्रावधानों को समझाया।

🌟 *42 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित:-*

पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने हेतु एसएसपी नैनीताल ने सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें व०उ०नि० रोहिताश सागर, व०उ०नि० दीपक बिष्ट, एस०एस०आई० गगनदीप सिंह, उ०नि० शंकर नयाल, उ०नि० गौरव जोशी, उ०नि० जगदीप नेगी, उ०नि० हर्ष पाल, उ०नि० पुलिस संचार नवीन लाल चिन्याल, उ०नि० ना०पु० महेन्द्र राज, अपर उ०नि० महिमन कुमार, अ०उ०नि० ना०पु० गणेश सिंह राणा, अ०उ०नि० प्रेम सिंह, अ०उ०नि० सूरज सिंह, हे०का० इसरार नबी, हे०का० त्रिलोक सिंह, हे०का० आदि राज, हे०का० महेन्द्र मेहता, कानि० धीरज सुगड़ा, कानि० चारू जोशी, कानि० अमनदीप सिंह, कानि० सुनील कुमार, कानि० ना०पु० कपूर राणा, कानि० राजकुमार कम्बोज, कानि० रंजीत सिंह, का० रोहित टम्टा, कानि० स०पु० मोहन लाल, कानि० योगेश जोशी, कानि० प्रीतम खाती, कानि० विनोद मौर्या, कानि० स०पु० मनोज पंत, कानि० ना०पु० बलजीत राणा, कानि० 744 राजवीर सिंह, कानि० दिलशाद अहमद, महिला कानि० रमा गिरी, महिला कानि० सुनीता रेखाड़ी, म० फायरमैन भावना कार्की, म० फायरमैन गरीमा बिष्ट, फायरमैन किशोर फर्तयाल, फायरमैन चालक, आरक्षी जितेंद्र, होमगार्ड डिगर सिंह, अनुचर सईद शामिल रहे।

 

 

गोष्ठी के दौरान *एसपी नैनीताल डॉ०जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल*, हीरा सिंह राणा संयुक्त निदेशक (विधि), सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, सीओ (प्रशिक्षु) विनय सिंह, सीओ (प्रशिक्षु) अंकित थपलियाल, सुशील शर्मा DGC क्राइम, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी/पीएसी प्रभारी/SDRF प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

You may have missed

Share