देहरादून
उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।

More Stories
कल देहरादून के ट्रैफिक को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, जाम के झाम से बचने के लिए रखे किन बातो का ध्यान, चैन से घर वापस जाना है तों खबर पर दो ध्यान.!
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत सोनप्रयाग पुलिस ने त्रियुगीनारायण में व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के उपायों को लेकर किया जागरुक।
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने घर से ज़ेवर चुराने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किये गये गहने किये बरामद,आरोपी महिला ने अपने ऊपर चढ़े क़र्ज़ को उतारने के लिए अपनी ही सहेली के घर से चुरा लिए थे ज़ेवर.!