
ऊधमसिंहनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त दिशा-निर्देशों का प्रभाव लगातार दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को 40 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है
“नशामुक्त ऊधमसिंहनगर” के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय के कुशल निर्देशन में एएनटीएफ टीम व थाना दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
➡️ दिनांक 29 नवम्बर 2025 को ग्राम नेतानगर में गोल्डन स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी में सन्तोष सिंह (25 वर्ष) और पंकज सिंह (23 वर्ष), दोनों निवासी जयनगर नं. 3 दिनेशपुर, के कब्जे से 131 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद स्मैक का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 40 लाख रुपये आंका गया है। दोनों को मौके पर ही समय 17:15 बजे गिरफ्तार कर थाना दिनेशपुर में FIR संख्या 206/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
➡️ पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
*अभियुक्तों का विवरण*
1. सन्तोष सिंह, पुत्र राम आसरे, निवासी जयनगर नं. 3, थाना दिनेशपुर, उम्र 25 वर्ष
2. पंकज सिंह, पुत्र राम आसरे, निवासी जयनगर नं. 3, थाना दिनेशपुर, उम्र 23 वर्ष
*बरामद सामग्री*
➡️ 131 ग्राम अवैध स्मैक
➡️ 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
➡️ 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
*पुलिस टीम*
निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रभारी ANTF
रवींद्र बिष्ट, थानाध्यक्ष दिनेशपुर
उ0नि0 प्रदीप कुमार भट्ट
अ0उ0नि0 अनवर अहमद
हे0का0 भुवन चंद्र पांडेय (ANTF)
का0 विनोद खत्री (ANTF)
कानि0 महेन्द्र सिंह (थाना दिनेशपुर)

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश